Search Any Topic

Tuesday 7 August 2012

पर्यायवाची या समानार्थी शब्द

पर्यायवाची या समानार्थी शब्द अर्थ सहित व्याख्या-


जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है या समान अर्थ का बोध कराने वाले शब्द-विशेष को समानार्थी शब्द कहते हैं। इस शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा

उद्धरण-

  • गंगा- देवनदी, मंदाकनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, त्रिपथगा।
  • चरण- पद, पग, पाँव, पैर।
  • जल- अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
  • स्वर्ग- सुरलोक, देवलोक, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक।
  • नदी- सरिता, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी।
  • नया- नूतन, नव, नवीन, नव्य।
  • नाव- नौका, तरणी, तरी।
  • आँख- लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि।
  • आकाश- नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।
  • आनंद- हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास।
  • आश्रम- कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा।
  • आंसू- नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
  • पति- स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र।
  • पत्नी- भार्या, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, दारा, जोरू, वामांगिनी।
  • पुत्र- बेटा, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन।
  • पुत्री- बेटी, आत्मजा, तनूजा, सुता, तनया।
  • कमल- नलिन, अरविन्द, उत्पल, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात।
  • कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
  • क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात।
  • मछली- मीन, मत्स्य, जलजीवन, शफरी, मकर।
  • जेवर - गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।
  • झूठ- असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत।
  • देवता- सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, लेख।
  • हिमालय- हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगेश।
  • हाथ- हस्त, कर, पाणि।
  • धरती- धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा।
  • नाव- नौका, तरणी, तरी।
  • पवन- वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन।
  • पहाड़- पर्वत, गिरि, अचल, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर।
  • पक्षी- खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर।

1 comment: